फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल के सपोर्टिंग वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिकरा में विद्युत पोल के सपोर्टिंग तार में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम टिकरा निवासी विनोद के मकान के बाहर ही विद्युत पोल लगा है। इस पोल के साथ लगे सपोर्टिंग तार में किसी कारण से करंट उतर आया। रविवार सुबह लगभग 10 बजे विनोद की पत्नी उर्मिला (35) घर से बाहर निकली। इसी दौरान तार में उतरे कंरट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसी उर्मिला को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। देहात कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें