फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
फोटो-34- नंदराम की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बढ़ैयनपुरवा निवासी युवक ने शनिवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने घटना की वजह नहीं बताई है।
विज्ञापन

बढ़ैयनपुरवा निवासी नंदराम (40) पुत्र रामसागर गांव में ही खेती करता था। शनिवार रात वह पत्नी सुधा और दो पुत्रियों रुस्तमा और सपना के साथ मकान की छत पर सोया था। रात में किसी समय वह नीचे चला गया और कमरे में उसने पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का पता रविवार सुबह चला जब पत्नी सुधा कमरे में पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। हरपालपुर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कोतवाल भगवान चंद्र वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

फोटो-35- मृतक के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें