फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ठीक हुई सीटी स्कैन मशीन, लंबी कतार

Mon, 08 Apr 2024 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला चिकित्सालय में पीपीपी मॉडल पर लगी सीटी स्कैन मशीन आखिरकार सोमवार को दुरुस्त हो गई।
विज्ञापन

मशीन सही होने के बाद भी मरीजों को बहुत राहत नहीं मिल पाई। पिछले कई दिनों से मशीन खराब होने के कारण यहां 174 मरीजों ने सीटी स्कैन कराने के लिए पंजीकरण कराया था, लेकिन 65 के ही सीटी स्कैन सोमवार को हो सके।
जिला अस्पताल में लगी सीटी स्कैन मशीन पिछले सप्ताह के सात में से छह दिन खराब ही रही। सोमवार को मशीन तो सही हो गई, लेकिन सिर्फ 65 मरीजों का ही सीटी स्कैन हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटी स्कैन विभाग के टेक्नीशियन अंकित यादव का कहना था कि कुछ मरीजों के नाम पुकारे गए थे, लेकिन वह लोग मौजूद नहीं थे। मशीन सही काम कर रही है। ज्यादा से ज्यादा मरीजों के सीटी स्कैन रोज किए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें