फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बजट का रोना, खातों में 19.81 करोड़ डंप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। क्षेत्र पंचायतों की ओर से विकास कार्यों को कराए जाने के लिए बजट का रोना रोया जाता है, जबकि हकीकत यह है कि ब्लॉकों के खातों में केंद्रीय वित्त आयोग की मद में ही 19.81 करोड़ डंप हैं। इस राशि से क्षेत्र पंचायतों को ही काम कराना और खर्च करना है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायतों को भी गांवों के विकास के लिए बड़ी मात्रा में राशि पंचायतीराज विभाग की ओर से जारी होती है। केंद्रीय वित्त आयोग की मद में यहां पर 19 विकास खंडों को 22,15,48,301 रुपये प्राप्त हुए। इसी के साथ चालू वित्तीय वर्ष में विकास खंड भरखनी को 64,141 रुपये, हरपालपुर को 1,33,21,136 रुपये, शाहाबाद को 43,517 रुपये, टड़ियावां को 88,69,716 रुपये और प्राप्त हुए हैं। क्षेत्र पंचायतों के जिम्मेदारों ने केंद्रीय वित्त आयोग की मद से कराए जाने वाले कार्यों और खर्च की ओर से ध्यान ही नहीं दिया।
इससे केंद्रीय वित्त आयोग की मद में क्षेत्र पंचायतों में 19,81,57,329 रुपये क्षेत्र पंचायत निधि में पड़े हुए हैं। खर्च के मामले में विकास खंड माधौगंज, मल्लावां, शाहाबाद ने चालू वित्तीय वर्ष में कुछ भी खर्च नहीं किया है। खातों में उपलब्ध राशि और खर्च के मामले में 19 विकास खंडों ने 18.74 प्रतिशत ही खर्च किया है। इससे न केवल गांवों में विकास कार्य हो पा रहे हैं और न ही राशि खर्च हो पा रही है।
विज्ञापन

डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि पंचायतीराज विभाग की ओर से क्षेत्र पंचायत निधि में केंद्रीय वित्त आयोग की मद में प्राप्त राशि का ब्योरा जिलाधिकारी ने तलब किया था। डीएम ने सभी बीडीओ को कार्ययोजना के अनुसार काम कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विकास खंड का नाम : राशि
अहिरोरी : 74,42,541
बावन : 65,29,304
बेहंदर : 92,62,251
भरावन : 6,67,381
भरखनी : 80,60,322
बिलग्राम : 1,477
हरियावां : 2,51,09,347
हरपालपुर : 90,52,234
कछौना : 73,78,903
कोथावां : 1,05,88,822
माधौगंज : 1,36,31,606
मल्लावां : 1,64,09,384
पिहानी : 1,40,59,448
सांडी : 1,03,09,729
संडीला : 2,00,46,879
शाहाबाद : 1,25,64,733
सुरसा : 67,66,446
टड़ियावां : 66,71,284
टोडरपुर : 1,36,05,236
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें