फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 12 दिन बाद फिर 45 डिग्री पारा, गर्मी से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। इस सीजन में एक बार फिर पारा अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। पूरे दिन लोग सूर्य की तपिश व गर्म हवाओं से परेशान रहे। गुरुवार को भी पारा बढ़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

जिले में नौतपा के दौरान पारा सबसे उच्चतम स्तर 45.6 डिग्री तक पहुंचा था, जो जिले में एक रिकॉर्ड है। इससे पूर्व पारा वर्ष 2018 में 44 डिग्री तक गया था। नौतपा के बीत जाने के बाद लोगों काे गर्मी में कमी आने की उम्मीद थी, लेकिन 12 दिन बाद एक बार फिर पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया। पारे के उच्चतम स्तर पर आने के कारण बुधवार को पूरे दिन लोग सूर्य की तपिश से परेशान रहे। इसके साथ ही छह किमी की रफ्तार से पछुआ गर्म हवाएं चलती रहीं। इससे लोगों को सड़क पर निकलना मुश्किल हो रहा था। 11 से चार बजे तक सड़क पर आग निकल रही थी।
वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 31. 5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह आर्द्रता 40 और शाम को 37 प्रतिशत रही। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार पारा और बढ़ सकता है। इसके साथ तेज धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें