फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘समाज की चुनाव में अहम भूमिका होगी’

Sun, 23 Aug 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की रविवार को कुंती सभागार में एक बैठक आहूत की गई, जिसमें पंचायत चुनाव में समाज की अहम भूमिका पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन


बैठक में मौर्या, कुशवाहा, शाक्य, सैनी समाज के लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के डा. अरुण मौर्या ने कहा कि आगामी पंचायत चुनावों में समाज की भूमिका अहम होगी। उन्होेंने कहा कि आज समाज के बहुत से लोग पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

एक समय था कि ढूंढने पर भी मुश्किल से ही कोई व्यक्ति चुनाव के लिए तैयार होता था। उन्होंने आश्वासन दिया कि सपा की तरफ से समाज के अधिक से अधिक लोगों का समर्थन दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग सत्ता पक्ष का समर्थन प्राप्त कर सफलता प्राप्त करें।
विज्ञापन


जन अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय मौर्या ने भी समाज की एकता पर बल देते हुए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियोें को अपने समकक्ष समाजों से सामंजस्य बनाने को सफलता का मूल मंत्र बताया। बैठक को अनिल मौर्या, आरपी कुशवाहा, छविराम कुशवाहा, राजेश प्रताप कुशवाहा, विवेक सविता, राजेश कुशवाहा ने संबोधित किया।
विज्ञापन


बैठक में राजेश, हरिशंकर, रामशंकर, स्वामी दयाल, रामसरन, राम सिंह, बलवीर सिंह, आशाराम, अर्जुन सिंह, राजकुमार, पुष्पेंद्र, रामऔतार, धीर सिंह, काशीनाथ कुशवाहा, दयाराम, सुंदर लाल, संतराम पाल, देवी दयाल समेत समाज के कई लोग मौजूद थेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें