फोटो-24- हरदोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश करते यात्री। स्रोत: यात्री
- दिल्ली व पंजाब रूट की ट्रेनों में सफर करना दुश्वार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। दिवाली और भाईदूज का त्योहार गुजरते ही एक बार फिर ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई। दूसरे प्रदेश व जिले में रहने वाले लोगों के वापसी किए जाने की वजह से शुक्रवार की शाम को स्टेशन पर काफी भीड़ देखी गई। जिले से दिल्ली और पंजाब रूट की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी नजर आई।
स्थानीय स्टेशन पर दिल्ली, गाजियाबाद और गुरुग्राम दिशा में जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक देखने को मिली। छुट्टी बिताकर वापस अपनी नौकरी, कारोबार या पढ़ाई पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ के कारण हरदोई स्टेशन पर सुबह और शाम को काफी भीड़ हो गई।
लंबी दूरी का सफर वाले यात्री सीट न मिलने के कारण फर्श, गेट और शौचालय के नजदीक बैठने को मजबूर होना पड़ा। महिलाओं और बुजुर्गों को भी चढ़ने-उतरने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन किया गया, लेकिन इसका फायदा यात्रियों को पूरी तरह मिलता नहीं मिला। तत्काल टिकट की उम्मीद में भी लोग रेलवे काउंटर के चक्कर काटते नजर आए। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि यात्रियाें की भीड़ के चलते थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ जाता है।