फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भाई दूज पर उमड़ी भीड़, सीट के लिए जद्दोजहद करते दिखे यात्री

विज्ञापन
फोटो-05- रोडवेज बस में चढ़ने को लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। त्योहार पर सुगम यात्रा का दावा बृहस्पतिवार को धड़ाम हो गया। रोडवेज बस स्टेशन पर भले ही एक के बाद एक बसें लगी रहीं लेकिन यात्रियों की भीड़ के आगे लोगों को बसों में सीट पाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। दोपहर बाद शुरू हुई भीड़ देर शाम तक जारी रही। यही हाल ट्रेन के डिब्बों में देखने को मिला। यात्रियों को ट्रेन के डिब्बों में घुसने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

दिवाली समेत भाई दूज के लिए परिवहन निगम की ओर से काफी बेहतर व्यवस्थाएं की गईं। रोडवेज ने अतिरिक्त बसों को चलाने के साथ ही नियमित बसों के फेरे भी बढ़ाए। दिवाली पर तो यात्रियों को राहत रही लेकिन भाई दूज के दिन यात्रियों की संख्या बढ़ने से व्यवस्थाएं धरी रह गईं। हरदोई डिपो में 211 बसों का संचालन किया जा रहा है। क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले डिपो में 1005 बसें चल रही हैं। इससे बसों की कमी की समस्या तो नहीं आई।
हालांकि, बस में सीट को लेकर यात्री जद्दोजहद करते दिखाई दिए। दोपहर बाद से बसों में भीड़ शुरू हुई तो देर शाम तक जारी रही। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि यात्रियाें की भीड़ तो बढ़ी लेकिन सभी के लिए तैयारियां पूरी रखी गईं। इसी प्रकार ट्रेनों में भीड़ अधिक होने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। अप और डाउन रूट पर आने वाली विशेष ट्रेनें काफी देरी से आईं। साथ ही नियमित ट्रेनें भी आधा से पौन घंटे की देरी से आईं। ट्रेनों के आगमन में देर और पहले से भरे डिब्बों में बैठने के लिए यात्रियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन




विशेष ट्रेनें चलीं घंटों लेट
हरदोई। त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन समय में सुधार नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी अप और डाउन रूट पर त्योहार विशेष ट्रेनें काफी देरी से आईं। इनमें डाउन रूट पर दिल्ली से आने वाली ट्रेन 03312 धनबाद स्पेशल छह घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन 04016 सीतामढ़ी स्पेशल दो घंटे की देरी से पहुंची। अप रूट पर लखनऊ से आने वाली विशेष ट्रेन में 04455 नई दिल्ली स्पेशल अपने निर्धारित समय से सवा दो घंटे की देरी से आई। आरक्षण के यात्रियों को सबसे अधिक परेशान होना पड़ा।

फोटो-05- रोडवेज बस में चढ़ने को लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें