फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दवा-पर्चा काउंटर पर भीड़, गर्मी में मरीजों का फूल रहा दम

विज्ञापन
फोटो-06- दवा काउंटर पर लगी मरीजों की लंबी लाइन। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में इन दिनों इलाज कराने आ रहे मरीजों को गर्मी ने बेहाल कर दिया है। पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने में मरीज व तीमारदारों को सबसे अधिक मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। बढ़ती तपिश के कारण हॉल में गर्मी और उमस लोगों को बेहाल किए हुए है जबकि हॉल में लगे एसी महज दिखावे के लिए हैं। एक भी एसी काम नहीं कर रहा। साथ ही कई पंखे और एग्जॉस्ट भी बंद होने से मरीजों और तीमारदारों का दम फूला जा रहा है।
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना जिला मुख्यालय से लेकर दूर-दराज इलाकों के करीब दो से ढाई हजार मरीज इलाज कराने आते हैं। मरीज और उनके परिजन पंजीकरण कराने और डॉक्टरों को दिखा कर दवा लेने भूतल स्थित हॉल में आते हैं। इसके अलावा हड्डी विभाग भी भूतल पर है। बता दें कि बेहतर व्यवस्थाएं न होने से मरीज और तीमारदार जैसे ही हॉल में दाखिल होते हैं, गर्मी और उमस से थोड़ी ही देर में परेशान हो उठते हैं। हॉल में वैसे तो चार एसी, दो कूलर, 13 पंखे और चार एग्जॉस्ट फैन लगे हुए हैं लेकिन एसी एक भी नहीं चल रहा है और दो एग्जॉस्ट भी बंद हैं चार पंखे भी खराब पड़े हैं। मरीज और तीमारदारों को सिर्फ पंखों की गर्म हवाओं के भरोसे रहना पड़ रहा है। इससे मरीज व उनके तीमारदारों पसीने से तर बतर हो रहे हैं।



केस-1- हैबतपुर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि हड्डी वार्ड में चिकित्सक को दिखाने के लिए पिछले दो घंटे से कतार में खड़े हैं। गर्मी अधिक होने की वजह से पसीने से तर बतर हुए जा रहे हैं और चक्कर जैसा महसूस हो रहा है। गर्मी से राहत के लिए तनिक भी बेहतर इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन



केस- 2- दवा काउंटर की कतार में खड़े दहेलिया के संजय कुमार ने बताया कि डॉक्टर को दिखाने के लिए सुबह करीब नौ बजे आए थे और अब 12 बजने को है। पहले पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ी अब दवा लेने के लिए काफी देर से खड़े हैं। व्यवस्थाएं न होने से गर्मी और उमस में खड़ा होना मुश्किल लग रहा है।



बैठने की भी नहीं बेहतर व्यवस्थाएं

ओपीडी के पर्चा और दवा काउंटर हॉल में मरीज और तीमारदारों के बैठने के लिए भी बेहतर व्यवस्थाएं नहीं हैं। रोजाना करीब 2000 से 2500 मरीज इलाज की उम्मीद में आते हैं। लाइनों में खड़े बुजुर्ग, महिलाएं और बीमार बच्चे गर्मी से बेहाल होकर फर्श पर बैठने को मजबूर हैं। पानी और हवा के बेहतर इंतजाम न होने से मरीजों की हालत और बिगड़ रही है।



ओपीडी हॉल में एयर कंडीशनर को सही करके चलवाए जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। हो सकता है तकनीकी खराबी की वजह से फिर से बंद हो गए हों। मरीजों को गर्मी से राहत के कूलर लगाए गए हैं और वह चल भी रहे हैं। जल्द ही एसी भी सही करवा दी जाएगी। -डॉ. जेबी गोगोई, प्रधानाचार्य

फोटो-06- दवा काउंटर पर लगी मरीजों की लंबी लाइन। संवाद

फोटो-06- दवा काउंटर पर लगी मरीजों की लंबी लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें