फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांडी पक्षी महोत्सव में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
-पक्षी विहार में अठखेलियां करते विदेशी पक्षी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। देश के 37वें वेटलैंड में शुमार होने के बाद तीसरे सांडी पक्षी महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को डीएम पुलकित खरे ने किया। पहले दिन झील में विदेशी पक्षियों का कलरव सुनकर छात्र खुश दिखे। दहर झील में रेड बिटर्न और तिदारी बतख आकर्षण का केंद्र रहीं। स्कूली छात्रों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

सांडी पक्षी महोत्सव का आयोजन 16 फरवरी तक चलेगा। रामसर समझौते के आधार पर 37 वेटलैंड स्थलों में सांडी पक्षी विहार कुछ दिन पूर्व ही चयनित हुआ है। शुक्रवार को महोत्सव के पहले दिन शहरवासियों के साथ स्कूली बच्चों ने पक्षियों को देखकर स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण का आनंद उठाया। झील में अठखेलियां कर रहे विदेशी मेहमानों को छात्रों ने दूरबीन से देखा। डीएफओ राकेश चंद्रा ने बताया कि सांडी पक्षी विहार में 72 हजार के करीब पशु पक्षी हैं। जिनमें 50 देशों से आए 40 हजार के करीब विदेशी पक्षी शामिल हैं।
ये प्रवासी पक्षी दिखे
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सांडी पक्षी विहार की दहर झील में विदेशों से पहुंचने वाले पक्षियों में स्लेटी अंजन, रेड बिटर्न, रंगीन जंघिल, नकटा, छोटी सीलही, सींखफर, तिदारी बतख, छोटा लाल, सिर पोचर्ड, अबलक पोचर्ड, दवक, गिररी, पिहो, गाजपाव व सुरमाबाटन आदि देखीं गईं हैं।
विज्ञापन

पक्षियों से प्रेम करो : डीएम
सांडी। वर्तमान में लोग जिम्मेदारियों को भूलते जा रहे हैं। यही कारण है कि पर्यावरण में सहायक पौधों और पक्षियों को संरक्षित नहीं किया जा रहा है। ये बात डीएम ने कही। उन्होंने प्राचीन काल की दादी वाली कहानी सुनाकर संदेश दिया कि घरों में कटोरी में पानी व अनाज रखें। ताकि पक्षियों के कलरव को सुनकर जीवन का आनंद ले सकें। महोत्सव के उद्घाटन के दौरान डीएम ने कहा कि पक्षी विहार का विश्व के मानचित्र में आना बड़ी उपलब्धि है। सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि वेटलैंड के कारण विदेशी पक्षियों का आना बड़ी बात है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि पक्षियों की संख्या और बढ़ती रहे। इस मौके पर बीएसए हेमंत राव, डीआईओएस वीके दुबे मौजूद रहे।
विभागों ने स्टॉल में लगाई प्रदर्शनी
सांडी। पक्षी महोत्सव में कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में पुष्पों, स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में बाल विकास योजना और उद्यान विभाग के स्टॉल में ग्रामोद्योग से निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई।
रंगोली की हुई खूब प्रशंसा
सांडी। स्काउट छात्रों द्वारा पक्षी महोत्सव की रंगोली तैयार की गई। जिसको सभी ने खूब सराहा। महोत्सव में एपीएस डिग्री कालेज के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सेंट जेवियर्स के छात्रों ने नृत्य और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। लिटिल एंजेल के बच्चों की प्रस्तुति भी सराही गई।
विज्ञापन

कलेंडर का विमोचन
सांडी। पक्षी महोत्सव में डीएम पुलकित खरे ने जिले के युवाओं द्वारा पक्षियों के लिए समर्पित कलेंडर का विमोचन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें