फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाढ़ के पानी से फसलें सड़ीं, वीरान हो गए खेत

विज्ञापन
फोटो 43: बाढ़ के बाद खेतों में कुछ इस तरह से खराब हुईं फसलें। संवाद
विज्ञापन
हरदोई/बिलग्राम। बाढ़ का पानी उतरा तो खेतों में किसानों की मेहनत की बर्बादी सामने आने लगी। पानी नदियों के दायरे में आ गया लेकिन निचले भाग और खेतों में पानी भरा हुआ है। इससे आगामी फसलों की बुवाई की तैयारी में भी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों में बैराजों और पहाड़ों पर हुई बरसात से आई बाढ़ ने बिलग्राम की कटरी में तबाही ला दी। बाढ़ के पानी में डूबी फसलें सड़ गईं। ऐसे में खेतों में फसलों के सिर्फ ठूंठ बचे हैं। बिलग्राम क्षेत्र में बाढ़ और पानी निकलने के बाद खेत वीरान नजर आ रहे हैं। गांवों के आसपास गंदगी है। मक्कूपुरवा, कटरी परसोला मार्ग जरेला-बाण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। एसडीएम एन राम के मुताबिक बाढ़ अब सिमट गई है। फसलों के नुकसान का आकलन कराते हुए आपदा पोर्टल पर फीड कराया जा रहा है। प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद भी खातों में भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें