फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आग से अलग-अलग क्षेत्रों में फसल व सामान राख

Wed, 23 Apr 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-19- आग से जला पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन

- गर्मी बढ़ते ही आग लगने की घटनाओं में हुआ इजाफा
संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां माधौगंजकछौना। गर्मी बढ़ते ही आग की घटनाएं तेज हो गई हैं। बुधवार को जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में आग ने जमकर तांडव मचाया। बि
मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव भुलभवानीपुर निवासी आशाराम ने बताया कि शाम करीब 4 बजे एचटी लाइन की चिंगारी उनके खेत में गिर गई और फसल जलने लगी। आग पड़ोसी छत्रपाल के खेत तक जा पहुंची। दोनों की चार बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। पड़ोसी राजेंद्र और जयसिंह के खेतों में पड़े गेंहू के अवशेष भी जल गए।
लेखपाल हरिशंकर ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। मल्लावां कस्बे के मोहल्ला बड़ी बाजार निवासी विपिन सोनी के घर के पास अहाते में शाम करीब चार बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। फायर बिग्रेड की टीम ने करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया। पुरानी इंडिका कार समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार चौकी कुरसठ निवासी यदुवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी किसान नंदा अपने मक्का की सिंचाई कर रहा था जिसमें पंपिंग सेट से निकली चिंगारी से उसके खेत की फसल में आग लग गई। यशवीर सिंह की भी दो बीघे गेहूं, अशोक पुत्र रामकुमार की दस बिसुवा व 12 कलमी आम की फसल, पप्पू का दो बीघे का भूसा, जयसिंह का दस बिसुवा का भूसा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

कछौना प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गांव फतेहपुर मजरा गाजू में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणो के चलते आग लग गई। इसमें पांच घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। गुरु बक्स के घर में दोपहर के समय अचानक आग लग गई। इसके बाद पड़ोसी लखन लाल, बालक राम, रामकुमार व चंद्र किशोर के घरों को भी आग ने आगोश में ले लिया। आग से घरों में रखा गेंहू व राशन जलकर राख हो गया। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें