फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार ढही, दबकर किसान की मौत

Sat, 08 Apr 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
टड़ियावां।  थाना क्षेत्र के सीलिंगपुरवा गांव में कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर किसान घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे ट्रामा सेेंटर ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के  सीलिंगपुरवा मजरा गौराडांडा निवासी राजेश खेती करता था। शुक्रवार  दोपहर वह कारखाने से आटा उठाने  साइकिल से गया था। राजेश आटा लेकर दरवाजे पर पहुंचा। उसने साइकिल पड़ोसी रामस्वरुप की कच्ची दीवार से सटाकर खड़ी कर दी। उसके बाद वह साइकिल से आटे की बोरी उतारने लगा।

उसी दौरान दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसके मलबे में राजेश दब गया। उसे मलबे में दबा देख भाई नंदलाल अन्य लोगों ने निकाला। उसके सिर और सीने मेें गंभीर चोटें आईं । परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


भाई नंदलाल ने बताया लखनऊ जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। प्रधान कृष्ण पाल सिंह ने बताया उसके पास करीब 4 बीघे जमीन है। उसके तीन बच्चे हैं। एसओ भानुप्रताप सिंह ने बताया किसान की पड़ोसी की कच्ची दीवार में गिरने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें