फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पिहानी व पाली में दिखाई दिए मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी/पाली। पिहानी और पाली में फिर से मगरमच्छ दिखाई दिया। जिससे ग्रामीणों में दशहत है। पाली में ग्रामीणों ने मगरमच्छ पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन असफल रहे। पिहानी के छिपीटोला तालाब में मछली पकड़ने गए लोग मगरमच्छ देखकर लौट गए।
विज्ञापन

पाली क्षेत्र के मुड़रामऊ गांव में पुलिया पर मगरमच्छ दिखा। ग्रामीणों ने पुलिया पर बैठे मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीण उसे पकड़ने में सफल नहीं हुए। कुछ देर बाद मगरमच्छ फिर से पानी में चला गया।
पिहानी कस्बा के छिपीटोला तालाब में मगरमच्छ दहशत का पर्याय बना हुआ है। सोमवार को किनारे तक आए मगरमच्छ को देख कर मछली पकड़ रहे लोग खौफजदा हो गए। आसपास भीड़ लग गई। वन रेंज अधिकारी नीलम मौर्या ने बताया कि टीम लगातार निगरानी रख रही है। गहराई अधिक होने के कारण मगरमच्छ पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

इंसेट
अफवाह निकला शेर आने का शोर
पिहानी। बारिश के बावजूद जंगली जानवर आने की अफवाहों पर शोर का सिलसिला भी जारी है। बीती रात नई बस्ती में शेर देखे जाने की अफवाह पर शोर मच गया। एम भीड़ जामा होने लगी। जागरुक अवाम ने इलाके में बेखौफ घूमते कुत्ते, सियार और गाय आदि अन्य जानवरों का उदाहरण देकर इसे अफवाह बताकर लोगों का डर दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें