फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लूटपाट कर महिला की हत्या

Sat, 09 Dec 2017 11:52 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
इसी बक्से में रखे थे मृतका की पुत्री के जेवर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरायं मारुफपुर में घर के अंदर अकेले सो रही महिला की धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई। हत्यारे उसकी पुत्री के जेवर भी लूट ले गए। पति के घर वापस आने पर घटना का पता चला। संडीला के प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पति ने फौती सूचना पुलिस को दी है। 
विज्ञापन

ग्राम सरायं मारुफपुर निवासी नन्हके शुक्रवार को इकलौती पुत्री सुनीता को विदा कराने ससुराल बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम भारामऊ गया था। घर में उसकी पत्नी भगवता (36) अकेले थी। शनिवार सुबह काफी देर तक भी जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो प्रधान ने नन्हके को फोन कर दरवाजा बंद होने और अंदर से भगवता की कोई आहट न मिलने की जानकारी दी। इस पर नन्हके वापस गांव पहुंचा और अन्य ग्रामीणों के साथ दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। जब दरवाजा नहीं खुला तो घर के पिछले हिस्से से दीवार पर लगी सीढ़ी से अंदर गया। अंदर एक कमरे में भगवता का शव चारपाई पर ही पड़ा था। उसके चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार (भाला) के पांच निशान मिले। ग्रामीणों ने कताई मिल चौकी प्रभारी नफीस खां और संडीला के कोतवाल जगदीश यादव को सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची और घटना के कारणों की पूछताछ की। नन्हके ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री सुनीता ससुराल में अकेले ही रहती है। इसके चलते उसने अपना जेवर मायके में मां भगवता के पास रखवा दिया था। जिस संदूक में जेवर रखे थे, उसका ताला टूटा मिला और सारा सामान गायब था। प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने बताया कि फिलहाल पति की ओर से फौती सूचना दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें