भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र के तेरवा गांव के मजरा छावन में खेत की मेड़ को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच गोलियां व ईंट पत्थर चले। दोनों तरफ से 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर सीओ समेत दो थानों की पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत क राया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
अतरौली थाना क्षेत्र के तेरवा गांव मजरा छावन निवासी पूर्व प्रधान सुशील ने गांव के ही शत्रुघन का खेत ठेके पर ले रखा है। गांव के ही नरेश का खेत शत्रुघन के पड़ोस में है। कुछ दिन पहले खेत की मेड़ को लेकर सुशील और नरेश के बीच काफी विवाद हुआ था। नौबत मारपीट तक पहुंच गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। इसी बात की रंजिश दोनों पक्ष के बीच चल रही थी।
रविवार रात करीब आठ बजे सुशील बाइक से गांव पहुंचे थे। रास्ते में नरेश मिल गए। इस पर दोनाें के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर असलहों और लाठी-डंडों से लैस होकर दोनों पक्ष के लोग पहुुंच गए और मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों की तरफ से कई राउंड फायरिंग और ईंट पत्थर चलाए गए। मारपीट में सुशील, महादेव, विशेश्वर, कमलाकांत, अनूप, लालबाबू व निकिता।
इसमें निकिता, लालबाबू व अनूप घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से शालू, पुष्पेंद्र, सुरेंद्र व नरेश घायल हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से 11 लोग घायल हुए। सूचना पर सीओ कमर मजीद एसओ श्यामबाबू शुक्ला और बेनीगंज कोतवाल कैलाश प्रसाद फ ोर्स के साथ पहुंचे। इसके बाद ही दोनों पक्ष के लोग शांत हुए। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां पर तीन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया कि मेडिकल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसओ ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।