फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 11 Jan 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हरपालपुर थाना क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर हाईवेे पर लमकन पुल के पास एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोटें आईं। अधेड़ के पास से मिले मोबाइल के माध्यम से उसके परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


कानपुर के थाना कल्यानपुर के अशोक नगर निवासी दिनेश द्विवेदी (55) पुत्र उमेश द्विवेदी कानपुर की साबुन कंपनी में जीएम थे। मंगलवार देर रात करीब 10 बजे बाइक से हरपालपुर में बहन मुन्नी पत्नी कल्लू के यहां आ रहे थे। रास्ते में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर लमकन पुल के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से वे पुल के नीचे जा गिरे।

सिर पर हेलमेट न पहने होने के चलते उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के दौरान मिले मोेबाइल से उनके परिजनों को सूचना दी। देर रात परिजन मौके पर पहुंच गए। दिनेश के भाई राजेश ने बताया उसके दो बेटी और एक बेटा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें