फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बीटीसी प्रशिक्षुओं को लाठी-डंडों से पीटा

Thu, 15 Jun 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरदोई।  शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को कंपनी गार्डन में बैठे प्रशिक्षुओं को लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे करीब एक दर्जन हमलावरों ने पीट दिया। मारपीट में माधौगंज थाना क्षेत्र निवासी दो प्रशिक्षु गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला संज्ञान में होने से इनकार किया है।
विज्ञापन


माधौगंज थाना क्षेत्र के रुकनापुर निवासी रोशन सिंह का बेटा अमलेंद्र सिंह (20) और शैलेंद्र पटेल (21) पुत्र चरन सिंह बीटीसी के छात्र हैं। दोनों हरदोई डायट में प्रशिक्षु हैं। वह शहर में ही किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। गुरुवार को सुबह करीब 11:30 बजे अमलेंद्र व शैलेंद्र कं पनी गार्डन गए थे। उनके साथ बीटीसी प्रशिक्षु साथी विपिन, अभय, मुईन अंसारी भी थे।

यह लोग कंपनी गार्डन में बैठक र आपस में बातें कर रहे थे। इसी दौरान लाठी-डंडाें से लैस करीब एक दर्जन युवक पहुंचे और अमलेंद्र व शैलेंद्र को पीटने लगे। साथियों ने बीचबचाव का प्रयास किया तो उनको भी लात-घूसों से पीट दिया। हमलावर दोनों की पिटाई के बाद भाग निकले। मारपीट में अमलेंद्र व शैलेंद्र को काफी चोटें आई। साथियों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मारपीट में घायल अमलेंद्र, शैलेंद्र व उनके साथियों ने मारपीट का कारण बताने से इनकार किया। कोतवाल भगवान सिंह ने मारपीट का मामला संज्ञान में होने से इनकार किया। कहा कि इस संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। खास बात यह है बीटीसी प्रशिक्षु शिक्षण कार्य के दौरान ही कंपनी गार्ड में मौजूद थे।
 
बीटीसी प्रशिक्षुओं के कंपनी गार्डन जाने व मारपीट होना संज्ञान में नहीं है। सुबह 10 से शाम चार बजे पढ़ाई होती है। इस दौरान किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं है। यदि डायट आने के बाद पढ़ाई के समय में कंपनी गार्डन गए हैं तो कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

- डॉ. आरके जायसवाल प्राचार्य, डायट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें