फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावरकर्मी को बंधक बनाकर पीटा

Sun, 11 Jun 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
पीड़ित सर्वेंद्र दीक्षित। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई।  शहर कोतवाली क्षेत्र के डीएम चौराहा निवासी युवक ने टावरकर्मी को बाग में ले जाकर बंधक बनाकर डंडे से पीट दिया। युवक टावरकर्मी से अपने अधिकारी को बुलाकर डीजल दिलाने की बात कह रहा था। युवक ने अधिकारी से संपर्क कर धमकी दी थी। अधिकारी की सूचना पर पुलिस ने युवक को फोन कर कोतवाली बुलाया। इस पर युवक टावरकर्मी को बंधक मुक्त कर भाग गया। टावरकर्मी की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र के मलिहामऊ निवासी बलराम दीक्षित का बेटा सर्वेंद्र दीक्षित (28) टावरकर्मी है। वह कानपुर निवासी टेक्नीशियन के साथ रहता है। टेक्नीशियन के अंडर में शहर के आठ टावर आते हैं। सर्वेंद्र इन टावरों पर डीजल पहुंचाने का काम करता है। रविवार दोपहर को डीएम चौराहा निवासी एक युवक का उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने उससे टेक्नीशियन के संबंध में जानकारी मांगी। उसने जानकारी होने से इंकार कर दिया। इस पर युवक ने कहा कि उसे टेक्नीशियन से डीजल लेना है।

सर्वेंद्र ने इस संबंध में कोई भी बात करने से मना कर दिया। इस पर युवक ने सर्वेंद्र को डीएम चौराहा के निकट बुलाया। उसको गालीगलौज की और अपनी बाइक पर बैठाकर एक बाग में ले गया। सर्वेंद्र का कहना है कि युवक ने उसे बंधक बनाकर पीटा। इस दौरान युवक ने टेक्नीशियन को फ ोन कर सर्वेंद्र को उसके बंधन में होने की बात कहते हुए तत्काल आकर डीजल देने की बात कही। सर्वेंद्र ने बताया कि टेक्नीशियन ने यूपी 100 पर युवक के संबंध में सूचना दी थी।
विज्ञापन


पुलिस को युवक का नंबर भी दिया था। युवक के पास पुलिसकर्मी ने फ ोन किया था और उसको साथ में लेकर थाने आने को कहा था। इसके बाद डीजल की मांग कर रहे युवक ने उसे बंधन मुक्त कर दिया था। सर्वेंद्र ने युवक के खिलाफ कोतवाली में दी गई तहरीर में अपहरण कर बंधक बनाकर डंडो से पीटने का आरोप लगाया है। कोतवाल भगवान सिंह ने अपहरण व बंधक बनाने की बात से इंकार किया। बताया कि मारपीट का मामला है। मिली तहरीर के आधार पर युवक को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें