नकली तंबाकू फैक्ट्री से बरामद सामान।
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे में करीब 40 साल तक नकली तंबाकू फैक्ट्री संचालित होने की पुलिस को भनक भी नहीं लगी। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला नौशहरा निवासी सुनील अगिभनहोत्री पुत्र रामदेव अगिभनहोत्री के दो मंजिला मकान में सोमवार को एसओ संतोष कुमार ने छापा मारा था। मौके से नौ बोरा तंबाकू, दो बोरा आशा छाप, तीन बोरा अलग-अलग नाम से तंबाकू के पैकेट और बड़ी तादाद में खुली तंबाकू मिली थी। दो बोरा प्लास्टिक की खाली डिब्बियां, 6 पीपे केमिकल, 9 प्लास्टिक की बोतलें, 31 पीपे और 54 पैकेट जनता छाप, आशा छाप जाफरानी, गैस सिलेंडर, पैकिंग मशीन व अन्य उपकरण भी बरामद हुए थे। एसओ ने बताया कि आरोपी क ो गिरफ्तार किया गया था। उसने चार दशक से बगैर लाइसेंस नकली तंबाकू फैक्ट्री चलाने की बात स्वीकार की है। पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।