फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जगह लूट का खुलासा, दो आरोपी पकड़े

Wed, 30 Nov 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
लूट की वारदात का खुलासा करते एसपी राजीव मल्होत्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। पिछले दो महीने में शहर के अलग-अलग मोहल्लों में हुई लूट की तीन वारदात का एसपी ने मंगलवार को खुलासा किया। सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान लूट के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े थे। एसपी ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल, चार हजार रुपये, दो बाइक व एक  तमंचा और दो कारतूस बरामद किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी राजीव मल्होत्रा ने मंगलवार को अपने कार्यालय में लूट की वारदातों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीने अलग-अलग मोहल्लों में हुई लूट की तीन वारदात को पकड़े गए आरोपी संजीव जोशी व आशीष जोशी निवासी सांडी रोड पावर हाउस ने अंजाम दिया है। बताया कि दोनों को सोमवार रात वाहन चेकिंग के दौरान हिरासत में लिया गया था।   पूछताछ में दोनों आरोपियों ने 21 सितंबर को डीएम चौराहा के पास मोहल्ला आजाद नगर निवासी सुनीता देवी पत्नी लक्ष्मण प्रसाद का बैग छीनने जिसमें मोबाइल, बैंक लॉकर की चाबियां व एटीएम कार्ड था, जुर्म स्वीकार किया है। इसी तरह 26 अक्टूबर को नघेटा रोड निवासी रानी द्विवेदी पत्नी राकेश द्विवेदी का मोबाइल, एक हजार रुपये व सोने के झाले लूटने और लखनऊ चुंगी के पास रिक्शे से जा रही महिला का पर्स लूटने का जुर्म भी स्वीकर किया है। एसपी ने बताया कि  बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें