फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अपहरणकर्ता पकड़े, मुक्त हुआ व्यापारी का बेटा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

शाहजहांपुर से अगवा किए गए मिठाई विक्रेता के बेटे को मुक्त कराने और तीन बदमाशों की गिरफ्तारी में पुलिस कामयाब हो गई है। धर पकड़ के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक बदमाश जख्मी भी हो गया।

विज्ञापन

शाहजहांपुर में चिन्नौर गांव निवासी खुशीराम की संजय स्वीट्स के नाम से सदर बाजार में मिठाई की दुकान है। खुशीराम के बेटे विपिन (22) को 21 फरवरी को दो लोग किसी बहाने से अपने साथ ले गए और बंधक बनाकर 50 लाख रुपये फिरौती मांगी थी।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि शाहजहांपुर और हरदोई पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के बीच शनिवार को माधौगंज थाना क्षेत्र के बढ़नवा के जंगल में अपहरणकर्ताओं को घेर लिया। बदमाशों के गोली चलाने पर जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस की गोली से अपहरणकर्ता धर्मपाल पुत्र मकरंद निवासी गहरपुर थाना कांठ शाहजहांपुर जख्मी हो गया। पुलिस ने उसके साथ-साथ जागेश्वर पुत्र चोखे लाल निवासी ग्वारी थाना रामचंद्र मिशन शाहजहांपुर और अवधेश पुत्र जगदेव निवासी बसभेरिया थाना मझिला हरदोई को भी धर दबोचा। विपिन को मुक्त कराके शाहजहांपुर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्त में आए तीनों बदमाशों के विरुद्ध कई थानों में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें