फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसाों में तीन की माौत

Mon, 01 Dec 2014 12:16 AM IST
ब्यूूराो, अमर उजाला हरदाोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कोइली निवासी शैलेंद्र उर्फ जितेंद्र (25) पुत्र शेखचिल्ली विगत चार वर्ष से हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धोडीधर निवासी वीरेंद्र पुत्र मुनेश्वर के घर में रहकर काम करता था। उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसकी शादी के लिए लड़की के परिजन मान गए थे, पर बाद में उसकी शादी टूट गई। जिससे वह आहत था। उसी से आहत होकर उसने शनिवार को गांव में जहर खा लिया। वीरेंन्द्र सिंह आदि को जानकारी होने वह उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर वह लोग शव लेकर चले गए। इसकी सूचना जिला अस्पताल ने पुलिस को दी। पुलिस ने घर शव बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। उधर, किसी बात को लेकर एक महिला ने जहर खा लिया। सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया निवासी लक्ष्मी (28) पत्नी पूरन लाल ने जहर खा लिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, कई हादसों में चार लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली में तैनात एसएसआई लक्ष्मण सिंह (48) पुत्र अर्जुन सिंह बाइक फिसलने से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इधर बघौली क्षेत्र के ग्राम मोमिनपुरवा निवासी शाकिर अली (50) पुत्र कढिले बाइक से अपने पुत्र शराफत (25) संडीला जा रहे थे।
रास्ते में बाने कुइयां के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर टड़ियावां क्षेत्र के कसबा निवासी रामू (25) पुत्र गज्जू सड़क हादसे में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, कासिमपुर क्षेत्र के पट्टी खेड़ा में बाइक व साइकिल की भिड़ंत में बाइक चालक की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। सरेहरी निवासी दीपक पुत्र मंसीलाल (17) व पड़ोस के सुधीर व रजनीश तीनों बाइक से जा रहे थे। गांव के  मोड़ के पास साइकिल सवार मनोहर से टक रा गए और दोनों खंती में जा गिरे, जिससे दीपक की मौत हो गई, वहीं सुधीर, रजनीश, मनोहर, संतराम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, बिलग्राम क्षेत्र में बिल्हौर कटरा मार्ग पर एक बच्ची को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी।
इससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर कटरा मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र के चिंतालपुरवा निवासी प्रियांशी (10) पुत्री राज किशोर रविवार को अपनी ताई के साथ कोतवाली के ग्राम बेरवा निजामपुर निवासी बहादुर के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज को सीएचसी लाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें