फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Mon, 03 Apr 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
लूट - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को उन्नाव के युवक से हुई लूट का पुलिस तीन दिन बाद खुलासा करने में नाकाम रही है। बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात की थी। युवक बाइक से बहन को उसके ससुराल मटियापुर गांव भेजने आ रहा था।
विज्ञापन


उन्नाव जिले के  बांगरमऊ थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर हमजा गांव निवासी यारमोहम्मद पुत्र इलियास व बहन रूबी को बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार को लूट लिया था। रूबी का ससुराल मल्लावां कोतवाली मटियापुर गांव में है। रूबी कुछ दिन पहले मायके गई थी।

वह भाई के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। कोतवाली क्षेत्र में कटरा बिल्हौर-हाईवे पर गौरी चौराहा के निकट सफेद रंग की बाइक से आए बदमाश रूबी का बैग लूट ले गए थे। बैग में रुपये व गहने समेत करीब 2 लाख के जेवर थे।
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की थी। वारदात को तीन दिन होने के बाद पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। कोतवाल भगवान सिंह का कहना है कि प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें