फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस विभाग के मालखाने में चोरों ने लगाई सेंध

Tue, 24 Oct 2017 11:18 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
फोरेंसिक विभाग प्रभारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कचहरी परिसर में पुलिस विभाग के मालखाने में सोमवार रात रोशनदान तोड़कर घुसे चोरों ने रुपये और गहने पार कर दिए। मंगलवार सुबह मालखाना प्रभारी को घटना की जानकारी हुई। एसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मालखाना प्रभारी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

मालखाना प्रभारी आरबी अवस्थी ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे वह मालखाने के कक्ष में ताला डालकर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह 10 बजे वह मालखाना पहुंचे तो रोशनदान टूटा मिला और अंदर रखे बक्से के ताले टूटे पड़े थे। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह राठौर और कोतवाल भगवान सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पीछे की दीवार में तीन रोशनदान हैं। चोरों ने पहले रोशनदान का शीशा तोड़ दिया। तीसरा रोशनदान नीचे पड़ा था। इसमें मोटी रस्सी बंधी थी। इससे ग्रिल में रस्सी बांधकर खींचने की आशंका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मालखाने के अंदर पांच बक्से टूटे मिले। इनमें रुपये व गहने रखे थेे। कुछ रुपये व गहने मौके पर पड़े मिले। फोरेंसिक टीम प्रभारी प्रताप सिंह वर्मा ने साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि चोरी हुए सामान का आंकलन कराया जा रहा है। जल्द ही चोर दबोच लिया जाएगा। छानबीन के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें