फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव के युवक से मल्लावां में लूट

Sun, 02 Apr 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
पीड़ित युवक। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के कटरा बिल्हौर-हाईवे पर शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने उन्नाव के युवक को लूट लिया। युवक बाइक से बहन को कोतवाली क्षेत्र के मटियापुर गांव छोड़ने जा रहा था। बदमाशों के पास सफेद रंग की अपाचे बाइक थी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी इलियास की बेटी सूफिया का मायका मल्लावां कोतवाली के मटियामऊ गांव में है। कुछ दिन पहले रूबी मायके आई थी। शनिवार को इलियास का बेटा यार मोहम्मद सूफिया को बाइक से ससुराल भेजने जा रहा था।

वह कटरा बिल्हौर-हाईवे पर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौरी चौराहा के निकट पहुंचा था। इसी दौरान सफेद रंग की अपाचे बाइक से आए तीन बदमाशा रूबी का बैग लूटकर मल्लावां की तरफ भाग गए। वारदात करीब 11:50 बजे की है।
विज्ञापन


घटना होते ही यार मोहम्मद ने अपने मोबाइल से यूपी-100 पुलिस को फोन किया। करीब तीस मिनट इंतजार के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर लूट की सूचना दी। कोतवाल ने घटना के संबंध में पूछताछ की।

पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि बैग में एक जोड़ी झुमकी, मांग बेंदी, सोने का टीका, हाथ का फूल, चांदी की चोटी और एक जोड़ी पायल थी। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पड़ताल कर आगे  की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें