फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाना में प्लाई व्यापारी के बेटे को मारी गोली

Fri, 03 Feb 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
रेलवे रोड पर सुरजेवाला भवन के पास शुक्रवार शाम को बाइक सवार तीन युवकों ने व्यापारी के बेटे को गोली मार दी। घायल युवक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, प्लाइवुड स्टोर के मालिक कृष्ण कुमार का बेटा मोहित सिंगला शुक्रवार शाम को अपनी दुकान में बैठा था। इसी दौरान बाइक पर तीन युवक आए। एक युवक ने बाइक से उतर पर मोहित पर गोली चला दी जो उसके कूल्हे पर जा लगी। मोहित अपनी दुकान से भागकर बाहर गया तो उन्होंने तब भी पीछा किया और उस पर फायरिंग की। बाद में हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। एक गोली दुकान में पड़ी मिली तो दूसरी दुकान के बाहर पड़ी मिली। बाजार में सरेआम इस तरह गोली चलने से लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें