फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला हत्यारोपी का शव

Sat, 29 Jul 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर रोती बिलखती मृतक की पत्नी अनूपा व अन्य परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। तीन माह पूर्व जमानत पर जेल से रिहा हुए हत्यारोपी का शव शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने पुराने भूमि विवाद में हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगाें के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत ग्राम दुजापुरवा निवासी दिनेश (30) राज मिस्त्री था। शुक्रवार शाम वह शहर में निर्माण कार्य करने के बाद वापस गांव गया था। रात में लगभग 9 बजे उसे ग्रामीणों ने बताया कि उसके धान के खेतों में मवेशी घुस गए हैं, इस पर वह मवेशी भगाने के लिए खेत चला गया।

रात में काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह उसका शव गांव से एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। घटना की जानकारी देहात कोतवाली को दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल आनंद त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के भाई सर्वेश ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ था विवाद
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दो साल पहले ग्राम किंदरपुरवा निवासी रामचंद्र और दिनेश के बीच भूमि विवाद हो गया था। ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे के लिए विवाद हुआ था। इसी दौरान हुई मारपीट में रामचंद्र की मौत हो गई थी। रामचंद्र की हत्या के मामले में दिनेश, बृजकिशोर और मुन्नालाल समेत चार लोग गिरफ्तार किए गए थे। अभी दो माह पहले ही दिनेश जमानत पर जिला कारागार से छूटा था। बृजकिशोर और मुन्नालाल अब भी जिला कारागार में निरुद्ध हैं।

परिवार पर दुखों का पहाड़
हत्या के आरोप में जेल जाने के बाद दिनेश जमानत पर रिहा हुआ था। परिवार पहले से ही परेशान था। दिनेश के बाहर आने से परिजन थोड़ा राहत महसूस कर रहे थे। अब इस घटना से परिवार की परेशानी बढ़ गई है। परिवार में दिनेश की पत्नी अनूपा पुत्री प्रियंका, प्रियांशी पुत्र शोभित और सुमित हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें