फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने निमिष का पहले गला रेता, फिर काटे हाथ-पैर

Fri, 30 Dec 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पिहानी। भाटनपुर के गुड़ व्यापारी नरेश के बेटे निमिष की हत्या उसके दोस्तों में बहुत ही बेरहमी से की थी। एक दोस्त ने पहले गर्दन काट दी फिर दो दोस्तों ने हाथ और पैर काटकर शव पालिथीन व सीमेंट की बोरी में लपेटकर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। 
विज्ञापन


पिहानी कोतवाली क्षेत्र के भाटनपुर निवासी गुड़ व्यापारी नरेश गुप्ता का बेटा निमिष गुप्ता शुक्रवार शाम को लापता हो गया था। परिजनों ने रविवार को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने सोमवार को , सुरज मिश्रा पुत्र प्रदीप मिश्रा निवासी भाटनटोला पिहानी, तुषार सक्सेना पुत्र सुरेश सक्सेना को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

उनकी निशानदेही पर अंकुर वाजपेई पुत्र श्रवण कुमार वाजपेई को दबोचा। इसके बाद लखनऊ जिले के छितवापुर निवासी राहुल पांडेय उर्फ विक्की पांडेय पुत्र मोहनीस पांडेय भी गिरफ्तार कर लिया। पिहानी कोतवाली में गुरुवार को एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि 24 दिसंबर की शाम तीनों ने सिगरेट पीने के बहाने निमिष को सूरज घर बुलाया। घर में घुसते ही राहुल ने निमिष पर बांके से दो वार कर दिए। इसके बाद राहुल ने धारदार हथियार से हमला किया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद तीनों ने चाकू से निमिष के हाथ पैर व गला काट डाला। इसके बाद लाश पेड़ से लटका कर नीचे भगौना रख दिया। खून भगोने में निचुड़ने तक शव को लटकाए रखा। खून कपडे़ में समेटकर उसे जला दिया और शव को पहले काली पालीथीन बांधा फिर टेप लगाने के बाद ऊपर से सीमेंट की बोरी लपेट की।

तीनों बाइक से शव को लेहना पुल ले गए और नहर में फेंक दिया। रात करीब साढ़े नौ बजे ने खून से सने कपड़े सल्लिया के पास फेंक दिए। इसके बाद बस अस्पताल के पास एक होटल पर चाय पी। एसपी ने बताया कि नहर से अभी तक निमिष का शव बरामद नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित गड़ासा, चाकू, कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।

इन चीजों की प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। ये सबूत आरोपियों को सजा दिलाने में मददगार साबित होंगे। एसपी का दावा है कि निमिष की हत्या फिरौती के लिए की गई थी। चारों आरोपी निमिष के पिता से तीस लाख रुपये फिरौती वसूलना चाहते थे। एसपी ने बताया कि पहले चारों हत्या कर शव हाईवे पर फेंकना चाहते थे लेकिन मौका न मिलने पर दूसरी साजिश रच डाली। 

एसपी नहर किनारे भी गए। वहां पर शव की तलाश की जा रही थी। कप्तान को देखकर निमिष के पिता नरेश गुप्ता फफककर रो पड़े। एसपी ने उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि कोई आरोपी बच नहीं पाएगा। चारों को सख्त सजा दिलाए जाएगी। 


 निमिष की  हत्या में शामिल चारों आरोपियों की उम्र 20-25 साल है। चारों ने वारदात को पेशेवर अंदाज में अंजाम दिया। अपहरण कर फिरौती की साजिश रचने के बाद नगर के जेबीगंज से चाकू, गड़ासा, काली पालीथीन, सीमेंट की बोरी, टेप आदि खरीदा। हत्या कर शव ठिकाने लगाने तक काम भी बांट लिए। पहले यह भी तय कर लिया था कि कौन गर्दन काटेगा और कौन हाथ-पैर। फिरौती वसूलने के लिए नया मोबाइल खरीदा। इसी मोबाइल में निमिष का सिम डालकर उसके परिजनों से फिरौती वसूलने की साजिश थी लेकिन फिरौती नहीं मांगी गई। नया मोबाइल व सिम जला दिया। पुलिस का कहना है कि निमिष के अधजले मोबाइल का आईएमईआई सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें