फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच करने गई किशोरी से दुष्कर्म

Sun, 20 Aug 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
rape - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। खेतों की तरफ शौच करने गई किशोरी को युवक ने दबोच लिया। शोर मचाने का प्रयास कर रही किशोरी का दुपट्टे से मुंह बांध कर झाड़ियों में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकला। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित पिता ने बेटी के साथ थाने पहुंचकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र निवासी किशोरी (17) रविवार सुबह करीब चार बजे घर से शौच के लिए खेतों की तरफ निकली थी। इसी दौरान थाना क्षेत्र के ओदरा नेवलिया निवासी ज्ञानेंद्र उर्फ पिंकू पुत्र राकेश किशोरी का पीछा करते हुए खेतों की तरफ पहुंचा।

पिंकू ने किशोरी को पीछे से दबोच लिया। अचानक हुए हमले से किशोरी बदहवास हो गई और शोर मचाने का प्रयास किया। इस पर युवक ने किशोरी को मुंह दबा दिया और उसी क ा दुपट्टा मुंह पर बांध कर झाड़ियों में खींच ले गया। किशोरी के साथ दुष्कर्म कर इस संबंध में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर पीड़ित पिता बेटी के साथ थाने पहुंचा। एसओ शैलेंद्र श्रीवास्तव को घटना की जानकारी दी। एसओ ने गांव पहुंचक र पड़ताल कर पीड़ित पिता की तहरीर पर ज्ञानेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।

एसओ ने बताया कि सोमवार को पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगी। कहा दुष्कर्म आरोपी को तलाश किया जा रहा है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। बताया कि मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें