फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो से टप्पेबाजी, एक को पकड़ा

Fri, 18 Mar 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : logo
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को चौराहे पर टप्पेबाजों ने दो लोगोें को अपना शिकार बनाया और हजारों का माल पार कर दिया। आस पास के लोगों ने एक बालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के दुर्गागंज के पूर्व प्रधान वीरेंद्र नाथ वाजपेयी, गांव निवासी बीमा एजेंट कौशल किशोर और चालक कल्लू के साथ बोलेरो से आपने भाई घर के जाने के लिए तैयार थे। तभी किसी ने गाड़ी के पीछे की कांच पर एक ईंट मार दी। वह लोग उस लड़के का पीछा करने लगे। इसी बीच एक 12 साल का लड़का गाड़ी पर रखा बैग लेकर भागने लगा। आसपास के लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

इससे पहले डा. कपिल की क्लीनिक पर आए एमआर पुनीत द्विवेदी की पैंट में एक ने गंदगी लगा दी। वह बाइक खड़ी कर पैंट साफ करने लगे। इसी बीच बाइक की डिग्गी तोड़ बैग लेकर कोई फरार हो गया। उसमें बीस हजार रुपये थे। कोतवाल आरसी सोनकर ने बताया कि लड़के से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें