फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की छह बाइकें बरामद, एक गिरफ्तार

Fri, 19 Aug 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
चोरी की बाइकें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चोर दबोचा गया। पुलिस ने कब्जे से चोरी की छह बाइक  बरामद की। एसपी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि चोर ने अलग-अलग जिलों से बाइक  चोरी की थी। बाइक चोर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कासिमपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह की अगुवाई में वाहन चेकिं ग अभियान चलाया गया था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बाइकें चोरी करने की बात स्वीकार की। एसपी उमेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को बाइक चोर गिरोह के संबंध में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि मैदोवा पुलिया के पास संदिग्ध लोगों की तलाशी ली जा रही थी।

संडीला की तरफ से बाइक पर सवार मुकेश उर्फ मुतीश पुत्र सुरेंद्र निवासी पाल्हारई आया। पुलिस कर्मियों के बाइक के कागजात मांगे। लेकिन उसके पास कोई दस्तावेज नहीं थे। उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने चोरी की बाइक होने की बात स्वीकार की। उसने साथी सुब्बाखेड़ा के मजरा हिया निवासी हरीश पुत्र चंद्रभाल के साथ हरदोई, उन्नाव, कानपुर और लखनऊ से बाइकें चोरी करने का जुर्म स्वीकार किया।
विज्ञापन


मुकेश से मिली जानकारी के आधार पर उसके घर से छह चोरी की बाइक  भी बरामद की गई। एसपी ने बताया कि हरिश्चंद्र फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया। इस अवसर पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, सीओ संडीला चरन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें