हरदोई। शहर कोतवाली के मोहल्ला रद्धेपुरवा की महिला पर घर में घुसे युवक ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया हमलावर पर महिला के कुंडल व मंगलसूत्र नोचकर भागने का आरोप है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।
शहर क ोतवाली के मोहल्ला रद्धेपुरवा निवासी रामऔतार की पत्नी लता (40) शनिवार रात बेटी अंशू (16) के साथ कमरे में सो रही थी। रामऔतार दूसरे कमरे में सो रहा था। रात लगभग एक बजे मोहल्ले का ही एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया।
लता पेशाब करने गई तो युवक उसके कमरे में घुस गया। लता के मुताबिक पेशाब करके जैसे ही वह कमरे में आई। युवक उसके कान के कंडल नोचने का प्रयास करने लगा।
उसने विरोध किया जो धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर हमला बोल दिया, और उसके कुंडल व मंगलसूत्र नोचकर भाग गया। चीख पुकार मचाने पर जब तक रामऔतार कमरे में पहुंचा। हमलावर दीवार फांदकर भाग गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने लता को मेडिकल के लिए भेजा है। कोतवाल कमलेश नरायण पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।