फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के अवैध कारोबार में शाहाबाद ब्लाक प्रमुख के जेठ गिरफ्तार

Sat, 24 Feb 2018 11:16 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
जानकारी देते एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अरुणांचल प्रदेश की शराब जिले में खपाने के साथ ही ब्रांडेड बोतलों में भरकर बेचने के आरोप में पुलिस ने शाहाबाद ब्लाक प्रमुख के जेठ समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से शराब बनाने के केमिकल, ब्रांडेड कंपनियों के रैपर और बोतलें बरामद हुई हैं। 

विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि एएसपी पश्चिमी निधि सोनकर, सीओ हरपालपुर ममता कुरील, बेहटा गोकुल थानाध्यक्ष अनुराग मिश्र और क्राइम ब्रांच की टीम अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वालों की तलाश में जुटी थी। बेहटा गोकुल थानाध्यक्ष अनुराग मिश्र को मुखबिर से जानकारी मिली कि शराब कारोबारी नलिन गुप्ता उर्फ डब्लू एक कार से साथियों के साथ अरुणांचल प्रदेश की शराब, केमिकल, नकली स्टीकर लेकर हरदोई आ रहा है। इस पर एसओ बेहटागोकुल ने क्राइम ब्रांच और आबकारी विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया। सकाहा के निकट एक कार को रोका। कार में शाहाबाद ब्लाक प्रमुख के जेठ शराब कारोबारी नलिन गुप्ता निवासी मौलागंज शाहाबाद व सर्वेश कुमार सिंह निवासी ग्राम मानपुर थाना बेहटा गोकुल, विनोद कुमार पाल पुत्र भगवान पाल निवासी रसूलापुर और अनुराग सिंह सवार थे। पुलिस को देखकर विनोद और अनुराग फरार हो गए। नलिन और सर्वेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि अरुणांचल प्रदेश में बिकने वाली शराब की आठ पेटी बरामद र्हुइं हैं। इसके अलावा देशी शराब बनाने वाली कंपनी फाइटर के 1450 स्टीकर, ओल्ड फ्रेंड कंपनी के 1450 स्टीकर कार से बरामद हुए। आरोपियों की निशानदेही पर तीन ड्रम में 600 लीटर एथाइल एल्कोहल, एक ट्रक में 120 लीटर एथाइल अल्कोहल मिला है। देशी शराब के 150 खाली पौवा और 650 ढक्कन भी मिले हैं। 40-40 लीटर की दो पिपियों में मिलावटी शराब बरामद की गई। कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। एसपी ने बताया कि कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। 

अब किसका नंबर पर एसपी बोले, इंतजार कीजिए
हरदोई। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने शराब का अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस रखा है। इससे पहले पिहानी के पूर्व ब्लाक प्रमुख जेपी गुप्ता उर्फ जयप्रकाश जेल भेजे गए थे। आठ माह तक जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिल गई है। वहीं सांडी नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष रीतू गुप्ता के पति रामजी गुप्ता भी सलाखों के पीछे हैं। गत विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर बिलग्राम मल्लावां से चुनाव लड़े सुभाष पाल भी शराब के अवैध कारोबार में जेल में हैं। शाहाबाद की ब्लाक प्रमुख के जेठ नलिन गुप्ता को जेल भेजने की चर्चा काफी समय से चल रही थी। जेपी, रामजी और सुभाष पाल के जेल पहुंचने के बाद शराब माफिया नलिन ही बाहर थे। शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया ने एसपी से सवाल किया कि अगला नंबर किसका है तो एसपी ने मुस्कुराकर कहा, थोड़ा इंतजार कीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें