फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के बाहर से 90 क्विंटल सरिया चोरी

Wed, 18 Jan 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
ट्रक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
बिलग्राम। क ोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात चोर बिल्डिंग मैटेरियल दुकान के बाहर से करीब 90 क्विंटल लोहे की सरिया चोरी कर ले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित दुकानदार की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जरौली शेरपुर गांव निवासी मोहम्मद सालिम  की कस्बा हरदोई रोड पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। मंगलवार रात वह दुकान बंद करके घर गए थे। दुकान के सामने करीब 90 क्विंटल लोहे की सरिया रखी थी।

बुधवार सुबह लगभग 8 बजे सलीम दुकान खोलने पहुंचे तो सरिया चोरी हो गई थी। सालिम की सूचना पर पुलिस ने पड़ताल की। जांच में दुकान के सामने ट्रक के पहियों के निशान मिले। सालिम के मुताबिक चोर ट्रक पर सरिया लाद ले गए।
विज्ञापन


सालिम ने कोतवाली में तहरीर दी है। क ोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दुक ानदार के अनुसार करीब 3,00000 रुपये कीमत की सरिया चोरी होना बताया गया है। बताया कि जल्द से जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें