फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहे पर शव रख किया प्रदर्शन

Wed, 18 Jan 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
चौराहे पर शव रख किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में मंगलवार की रात सरेराह व्यापारी आकाश जायसवाल की हत्या आरोपियों को पुलिस वारदात के 24 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे आक्रोशित परिवारीजनों और शहरवासियों ने छाया चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की तत्काल मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। इससे पूर्व देर रात बहराइच के एक व्यापारी समेत छह नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की मौजूदगी में देर शाम अंतिम संस्कार किया गया तथा आक्रोश को देखते हुए शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

शहर कोतवाली क्षेत्र के कमरियाबाग मोहल्ला निवासी भांग व्यापारी आकाश जायसवाल पुत्र ओमप्रकाश जायसवाल की मंगलवार की रात शहर में नबेलट तिराहा स्थित माडल शाप के पास बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दिनेश जायसवाल, मुकेश जायसवाल पुत्र खंसाराम जायसवाल निवासी मोहल्ला कानून गोयान, अमित जायसवाल पुत्र गणेश जायसवाल निवासी सत्यप्रेमीनगर, राजकुमार जायसवाल, लक्ष्मीनरायन जायसवाल पुत्र ओम हरि निवासी ग्राम बाबूपुरवा सिद्वौर थाना असंद्रा, विजय चौधरी पुत्र निवासी नानपारा व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

आरोपियोें की गिरफ्तारी न होने से परिवारीजनों ने शहर मेें छाया चौराहे पर मृतक का शव रखकर प्रदर्शन किया। यहां पहुंचे एएसपी कुवंर ज्ञांनजय सिंह, सीओ सिटी संतोष सिंह व कोतवाल बीपी यादव ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद एक घंटे तक चला प्रदर्शन समाप्त हो सका और व्यापारी के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा सका। 

बहराइच से तो नहीं जुड़े है हत्या के तार
व्यापारी आकाश जायसवाल भांग के बड़े कारोबारी थे। आबकारी विभाग के ठेकेदार के रूप में उरई, पीलीभीत, बलरामपुर, बहराइच में भांग के ठेके आकाश जायसवाल के पास थे। वहीं बाराबंकी जिले में हुई भांग के ठेके की नीलामी में आकाश के आने से 54 लाख की नीलामी डेढ़ करोड़ से भी अधिक पहुंची थी। यही हाल बहराइच में हुआ था जहां पर आकाश ने वहां के व्यापारी विजय चौधरी को हटाकर करीब एक करोड़ 60 लाख रुपये में बहराइच जिले में भांग का ठेका लिया था।

जिसके बाद से विजय चौधरी भी आकाश से नाराज थे और इसी के चलते इस हत्याकांड में उन्हें भी नामजद किया गया है। पुलिस कह रही है कि आकाश की हत्या के पीछे मुख्य कारण भांग का ठेका है लेकिन वह अन्य जिलों से भी संबंधित हो सकता है ऐसे में पुलिस कई अहम बिंदुओं पर जांच पकर रही है। 

सुपारी देकर कराई हत्या, सीसीटीवी फुटेज से श्ुारू हुई शूटरों की तलाश
पुलिस की मानें तो व्यापारी आकाश जायसवाल की हत्या सुपारी देकर बदमाशों से कराई गई है। वारदात स्थल पर मॉडल शॉप के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर पुलिस शूटरों का पता लगाने की तलाश कर रही है। फुटेज में दो बाइक पर पांच लोग दिखाई दे रहे हैं लेकिन गोली एक बाइक पर सवार शूटरों ने चलाई है।

सूत्रों की मानें तो 15 जनवरी 2014 में हुए बंकी निवासी सपा नेता अरविंद यादव हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटरों पर ही इस वारदात को अंजाम देने का शक किया जा रहा है। अरविंद की हत्या में शामिल रहे कई शातिर अपराधी इस समय जेल से बाहर हैं और वह पुलिस की पड़ताल में अपने घर से गायब मिले हैं। ऐसे में पुलिस इन सभी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। 

आरोपियों की तलाश में लगीं पांच टीमें
आकाश हत्याकांड के आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई है। इनमें क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम के साथ कुछ थानेदार भी लगाए गए है। पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके हर संभव ठिकानों पर छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। वहीं वारदात के मुख्य आरोपी दिनेश जायसवाल के परिवार के सभी लोग घर बंदकर फरार चल रहे है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के रिश्तेदार व परिवारीजनों को उठाया है लेकिन अभी कोई भी आरोपी पकड़ में नहीं आया है। 

नेताओं पर भी फूटा परिवारीजनों का आक्रोश
आकाश की मौत के बाद परिवारीजनों में जहां शोक की लहर है वहीं हर किसी में आक्रोश भी व्याप्त है। व्यापारी की मां वंदना पत्नी खुशबू दो मासूम बेटी व दो भाई व पिता का रो-रो कर हाल बेहाल है। यह सभी रो-रो कर कह रहे थे कि मेरे बेेटे को मारफीन के झूठे केस में फंसाने का प्रयास किया गया था।

जिसके बाद कई बड़े नेताओं से आकाश मिला था और मामले की जांच कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। सभी कह रहे थे कि यदि सुनवाई होती तो आज आरोपी इतने मनबढ़ न होते कि आकाश की हत्या करा देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें