फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवाकेंद्र से एक लाख की लूट

Tue, 10 May 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
लूट के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र के परेली में एसबीआई से संबद्ध ग्राहक सेवा केंद्र से सोमवार को दो बाइक में सवार चार बदमाश असलहों के बल पर 68400 रुपये और लैपटॉप लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद लुटेरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के तहत पाली शाहाबाद रोड पर परेली में कस्बा निवासी अमरवीर सिंह ने ग्राहक सेवा केंद्र खोल रखा है, जो कि एसबीआई की शाखा से संबद्ध है। केंद्र में रुपयों के लेनदेन का काम भी किया जाता है। केंद्र के संचालन के लिए यहां पर शाहाबाद निवासी श्रेया, कुर्सेली निवासी अनुपम देवी तथा गोपालपुर निवासी राधा यादव को संचालक ने लगा रखा है। रोज की भांति ही सोमवार की तीनों कर्मचारी सेवा केंद्र में कार्यों में व्यस्त थीं।

लगभग नौ बजे सेवा केंद्र के बाहर दो बाइक ों पर सवार चार नकाबपोश बदमाश पहुंचे। तीन बदमाशों ने असलहा के बल पर लूटपाट चालू कर दी। जबकि हेलमेट लगाए बदमाश सेवा केंद्र के बाहर ही खड़ा रहा। बदमाश 68 हजार 400 रुपये व लैपटॉप लूट ले गए। लूट के बाद महिला कर्मचारियों ने वारदात की सूचना संचालक को दी। संचालक की सूचना पर एएसपी पश्चिमी नित्यानंद राय, सीओ शाहाबाद अरविंद वर्मा, थाना प्रभारी पाली डीएन मिश्र समेत क्राइम ब्रांच व सर्विलांस की टीमें ने जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें