फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की हत्या के आरोप में पिता समेत चार पर रिपोर्ट

Wed, 23 Aug 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
जहर ख‌िलाया - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। दंपति के बीच विवाद में बाप ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर बेटे को पिलाया फिर खुद पी लिया था। जिसमें मासूम को अस्पताल लाते समय उसने दम तोड़ दिया था। वहीं बाप को बेहोशी हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बाप भी जिदंगी और मौत के  बीच जंग लड़ रहा है। सोमवार रात मां ने बेटे को जहर देकर हत्या के आरोप में पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहसार गांव निवासी वीरु सिंह (28) का 19 अगस्त को पत्नी गीता सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। गीता सिंह बेटे आयुश (4) को साथ लेकर मायके उन्नाव के थाना मोहम्मदाबाद के कलवारी गांव चली गई। दूसरे दिन बीरु गीता को मनाने ससुराल पहुंचा था। उसने पत्नी से घर चलने की जिद की। गीता के मना करने पर फिर दोनों में विवाद हो गया था। वीरु आयुश को साथ लेकर घर चला आया था ।

रास्ते  में कहीं उसने कोल्ड ड्रिंक खरीदी उसमें जहर मिलाकर बेटे को पिलाने के बाद खुद पी लिया था । गांव के बाहर दोनों बेहोशी हालत में मिले थे । ग्रामीणों की सूचना पर पहुचें परिजनों निजी वाहन से दोनों को मल्लावां सीएचसी ले गए थे । जहंा डॉक्टराें ने आयुश को मृत घोषित कर दिया था । वहीं वीरू की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था । 20 अगस्त को मायके  से थाने पहुंची गीता ने पति वीरू समेत चार के खिलाफ  बेटे को कोल्डड्रिंक में जहर पिलाकर हत्या करने की तहरीर दी थी। गीता की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने पति वीरू ,देवर विकास , सास अर्पणा समेत चार लोागों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया । एसओ संजय मौर्या ने बताया मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें