फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामू की हत्या में आढ़ती समेत छह पर मुकदमा

Tue, 07 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
crime - फोटो : logo
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के जोधनपुरवा गांव के रामू तिवारी के शव का सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार गंगा तट पर किया गया। आढ़ती हरीराम और उनके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट की गई है। विधायक रजनी तिवारी के अलावा भाजपा और सपा नेताओं ने घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


जोधनपुरवा निवासी आलोक नारायन उर्फ  रामू तिवारी की हत्या कर दी गई थी। शव रविवार सुबह कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में मिला था। रामू के परिजनों ने हरपालपुर कसबे में आढ़त करने वाले हरीराम और उनके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया था। हरपालपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़े लोगों ने रविवार शाम कसबे में बवाल कर दिया था। हरीराम, उनके भाई की दुकान सहित तीन दुकानों में भीड़ ने आम लगा दी थी। बवाल बढ़ता देख सात थानों की पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई।

सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में रामू तिवारी का अंतिम संस्कार किया गया। रामू के भाई की तहरीर पर गुरसहायगंज पुलिस ने आढ़ती हरीराम, उनके बेटे राजीव कुमार, संजीव कुमार, आढ़ती के भाई गोवर्धन और उसके बेटे शिवनंदन के अलावा लट्ठपुरा निवासी मुकेश के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बसपा विधायक रजनी तिवारी, सपा नेता पदमराग सिंह पम्मू, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू आदि नेताओं ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


हरपालपुर बवाल में 30-40 पर मुकदमा
हरपालपुर। रामू तिवारी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर भीड़ ने थाने का घेराव किया था। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने कसबे में बवाल किया था। भीड़ ने हत्यारोपी हरीराम और उनके भाई गोवर्धन सहित तीन दुकानों में आग लगा दी गई थी। हालात काबू में करने के लिए सात थानों की पुलिस के अलावा पीएसी तक कसबे में लगानी पड़ी। सोमवार को भी पुलिस और पीएसी कसबे में मुस्तैद रही। कसबे में बवाल करने के मामले में पुलिस ने 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें