फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पिहानी में पकड़ी पांच लाख की शराब

Sun, 11 Jun 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
demo pic - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने शनिवार तड़के पिहानी में एक शराब कारोबारी के दुकान परिसर में हरियाणा प्रदेश की एक लोडर शराब पकड़ी। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया है, मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। बरामद शराब की कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली और क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार तड़के करीब 3.30 बजे पिहानी में एक शराब कारोबारी के यहां छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने शराब कारोबारी के दुकान परिसर में एक लोडर बरामद किया। तलाशी लेने पर इस लोडर में हरियाणा प्रदेश की शराब लदी थी।

लोडर तिरपाल से ढका था। पुलिस ने मौके पर मौजूद चौकीदार और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। मई के आखिरी सप्ताह में भी मुखबिर की सूचना पर लखनऊ की टीम ने इसी शराब कारोबारी के यहां तड़के छापेमारी की थी।
विज्ञापन


उस टीम ने शराब कारोबारी का गोदाम और दुकान खंगाली थी लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा था। किंतु शनिवार तड़के पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। बरामद शराब की कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है। पिहानी के कार्यवाहक कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि हमें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


शहर कोतवाल भगवान सिंह ने बताया एक लोडर गैर प्रांत की शराब पकड़ी गई है। मुख्य आरोपी की तलाश में दबिस दी जा रही है। मामले का खुलासा कप्तान करेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें