फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 किलो 50 ग्राम चुरापोस्त सहित एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चूरापोस्त सहित एक काबू
विज्ञापन

कैथल। ढांड पुलिस ने नशा तस्कर को काबू करते हुए 13 किलो 50 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर शिवचरण की टीम पंचमुखी चौक पर मौजूद थी। ढांड के एसए परमजीत सिंह हेड कांस्टेबल ने सूचना दी कि जितेंद्र शाह निवासी बडकोट कोतवाली उत्तराखंड अपनी स्कूटी पर चूरापोस्त सप्लाई का धंधा करता है। कुरुक्षेत्र की तरफ से गांव चुहड़माजरा आने वाला है। एसआई शिवचरण, एएसआई जोगिंद्र सिंह, एचसी सोहन लाल व सिपाही संदीप कुमार की टीम ने पूंडरी रोड ढांड पर नाकाबंदी की गई। जहां करीब आधा घंटे बाद पंचमुखी चौक की तरफ से आई स्कूटी के चालक को काबू किया गया। उसकी पहचान जितेंद्र शाह के रूप में हुई। मौके पर डीएसपी जोगिंद्र सिंह को बुलाकर तलाशी लेने पर थैले से 13 किलो 50 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें