फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप ट्रक से टकराई, एक की मौत,16 घायल

Wed, 07 Oct 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी पिकप ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे पिकप सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बिलग्राम-हरदोई मार्ग पर हैबतपुर के पास मंगलवार की देर रात पिकप की ट्रक से टक्कर हो गई। इससे पिकप सवार हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम खेमई पुरवा निवासी प्रमोद कुमार (15) पुत्र राम कुमार, बेऊईजोर निवासी सुधा (60) पत्नी शिवराम, सहोरिया निवासी रामरानी (30) पत्नी राम किशोर, बेऊईजोर निवासी प्रमोद (30) पुत्र श्री कृष्ण, कन्हईपुरवा निवासी पट्टी (50) पुत्र

अयोध्यी, खुजरिया निवासी अनीता (18) पुत्री महेंद्र, सहोरिया निवासी राजेश्वरी (40) पत्नी अयोध्यी, रत्ता पुरवा निवासी राजेश (52) पुत्र भीमलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें रामरानी ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा प्रमोद व एक अन्य को लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना से कोहराम मच गया। घटना के संबंध में परिजनों ने
विज्ञापन


बताया कि सभी लोग जनपद कन्नौज में सत्संग में शामिल होने गए थे। पिकप डाला पर 17 से 18 लोग सवार थे। कुछ को मामूली चोटें आई हैं। उनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। रामरानी के एक पुत्र और एक पुत्री है। घटना से गांव में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

टेंपो पलटने से अधेड़ की मौत
 थाना क्षेत्र में जगदीशपुर से सांडी रोड मार्ग पर कस्बे की ओर आ रहा एक टेंपो झील से कुछ पहले अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उस पर सवार 45 वर्षीय महेश पुत्र तुलसी निवासी संरगापुर थाना लोनार की मौत हो गई और अन्य सवारियां चुटहिल हो गई। टेपो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें