फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर रेलवे ट्रैकमैन की पिटाई

Wed, 07 Oct 2015 11:44 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन बिलहरघाट में ट्रैकमैन पद पर तैनात कुलदीप कचवाहा को चरेरा गांव निवासी छह लोगों घर में घुसकर मारा-पीटा, तोड़फोड़ की और 11 सौ नगदी छीन ले गए।
विज्ञापन


रेलकर्मी जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर में भागा, फिर भी कुंडी तोड़कर उसे पीटा गया। मामले में पूराबाजार चौकी में सुनवाई न होने पर महराजगंज थाने में तहरीर दी है।

रेलकर्मी कुलदीप ने आरोप लगाया है कि रेलवे आवास न मिलने पर वह स्टेशन के निकट चरेरा में किराये का कमरा लेकर अकेला रहता है।

मंगलवार की रात आठ बजे के करीब नशे में धुत हीरालाल ने बाइक से कमरे पर पहुंचकर आवाज दी। हार्न बजाते रहने पर मैनें दरवाजा खोला और कहा कि दिमाग खराब है क्या? इसी बात पर नशे में धुत हीरालाल उलझ गया।
विज्ञापन


कुछ दूर खड़ा अशोक व एक अन्य युवक पहुंच गया।  उसको  कमरे में ही पीटने लगे। बताया कि जान बचाने के लिए सामने पड़ोसी के घर में घुसा, तो वहां भी घुसकर उसे घसीटकर पीटा गया।

कुछ लोगों ने उसे बचाने को कमरे में बंद कर दिया तो आधा दर्जन लोगों ने कुंडी तोड़कर फिर बुरी तरह पीटा। बुधवार को दोपहर बाद उसने महराजगंज थाने को तहरीर सौंप दी।
विज्ञापन


थाने ने तहरीर मिलने व जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें