फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी में फार्मेसी का छात्र गिरफ्तार

Fri, 20 Jan 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
विज्ञापन
वारदात का खुलासा करते एएसपी पूर्वी बीसी दुबे साथ में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को बाइक चोरी के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की पांच बाइकें व असलहे बरामद किया। एक आरोपी बीएससी फार्मेसी का छात्र है। वह निजी खर्चों के लिए बाइक चोरी करता था। एएसपी पूर्वी ने वारदात का खुलासा किया। मल्लावां पुलिस ने गुरुवार को दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच बाइकें बरामद की। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने दफ्तर में वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को पुलिस ने बाइक चोरी के  दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की नौ बाइकें बरामद की थी। इस दौरान कंथरी गांव निवासी अश्वनी कु मार उर्फ भूरा पुत्र राजेश कुमार और बांसा निवासी रोहित भाग गए थे। पुलिस दोनों आरोपियों को तलाश कर रही थी। एएसपी ने बताया कि गुरुवार को भूरा और रोहित के नया गांव चौराहा पर होने की सूचना मिली थी। कोतवाल भगवान सिंह ने फोर्स के साथ घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

तलाशी में दोनों के पास से दो असलहा और चार कारतूस बरामद हुए हैं।  पूछताछ में आरोपियों के कब्जे चोरी की पांच बाइकें बरामद की गईं। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार एक आरोपी सीतापुर के एक कॉलेज में बीएचसी नर्सिंग का छात्र है। वह अपने निजी खर्चों व सैर सपाटे के लिए बाइकें चोरी करता था। उसके पिता किसानी करते हैं। एएसपी ने बताया कि  यह लोग बाइकें चोरी करके उनके नंबर प्लेट आदि बदलकर बेच देते थे। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें