माल की जांच पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार शाम ने नकली शराब बनाकर बेचने वाले तस्कर को पुलिस ने पड़ा है। पुलिस ने युवक के घर से बीस लीटर एथाइल एल्कोहल, बड़ी संख्या में रैपर, स्टीकर व ढक्कन बरामद किए है।
निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने की तैयारियों में जुटी पुलिस शनिवार की देर शाम कन्नौज मार्ग पर परसोला गांव के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध नजर आने पर बाइक सवार को रोका। व बाइक की तलाशी ली। इस दौरान बाइक से 30 क्वार्टर नकली व गैर प्रांत का स्टीकर लगी शराब बरामद की गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विजय यादव उर्फ विनीत निवासी कस्बा बिलग्राम बताया। बताया कि वह मेहंदीघाट पर शराब सप्लाई करने जा रहा था। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
युवक के घर से ये सामान हुआ बरामद
विजय ने बताया कि वह घर पर एथाइल अल्कोहल की मदद से शराब तैयार करता है। इसके बाद उस शराब पर गैर प्रांत के स्टीकर लगाकर उसकी सप्लाई करता है। पुलिस ने युवक की निशानदेही पर उसके कस्बा चौराहा स्थित आवास पर छापा मार कर घर में रखा करीब 20 लीटर एथाइल एल्कोहल, दो पेटी हरियाणा ब्रांड शराब, फाइटर व टाइगर ब्रांड शराब के स्टीकर व वेव ब्रांड के करीब 21 सौ ढक्कन बरामद किए हैं।