फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन बाद भी नहीं मिला लापता छात्र

Mon, 13 Nov 2017 11:48 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
एसपी से गुहार लगाने आए पीड़ित दंपति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टड़ियावां थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित दंपति ने सोमवार को एसपी विपिन कुमार मिश्र को प्रार्थना पत्र देकर लापता बेटे को तलाश कराने की गुहार लगाई। वह 4 नवंबर से स्कूल से लापता है। दंपति ने अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जामुन झाला के मजरा नेवादा निवासी दंपति ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। पीड़ित पिता कमलेश ने बताया कि बेटा बबलू (13) कछौना थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति आवासीय स्कू ल में कक्षा सात का छात्र है। 25 अक्तूूबर को वह घर से स्कू ल आया था। 8 नवंबर को वह बेटे से मुलाकात करने स्कूल पहुंचा तो स्टाफ ने उसके 4 नवंबर को ही घर जाने की बात कही। दंपति ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी बेटे का सुराग नहीं लगा। दोबारा स्कूल के स्टाफ से संपर्क करने पर बताया कि एक छात्र के साथ स्कूल के गेट के बाहर तक गया था। एसपी ने जल्द छात्र को तलाशने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें