फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात मेें नवविवाहिता की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में पिहानी चुंगी स्थित मोहल्ला सिविल लाइन में शुक्रवार देर शाम नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि ससुराल वाले बीमारी से मौत होने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

सीतापुर जनपद के महोली कस्बा निवासी निधि (27) पुत्री विजय त्रिवेदी की शादी 12 मार्च 2019 को शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिहानी चुंगी स्थित मोहल्ला सिविल लाइन निवासी राहुल मिश्रा के साथ हुई थी। राहुल ने बताया कि निधि पीलिया रोग से ग्रसित थी। उसका लखनऊ से इलाज चल रहा था। शुक्रवार को हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। ससुरालियों ने मायके वालों को घटना की सूचना दी। मृतका के पिता विजय ने बताया कि ससुराल वाले दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर शुक्रवार को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।  कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें