फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप आपरेटर ने खुद को गोली मारी, मौत

Tue, 10 Oct 2017 10:45 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
अमर पाल सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम अटिया मझिगवां के मजरा गंगापुर में नलकूप आपरेटर ने मंगलवार को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। प्राथमिक जांच में नलकूप आपरेटर के बीमारी की वजह से अवसाद में होने की बात सामने आई है। बेनीगंज कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर और खून के नमूने लिए है।
विज्ञापन

गंगापुर निवासी अमर पाल सिंह (55) पुत्र हरिनाम सिंह नया गांव में स्थित नलकूप नंबर 19 पर आपरेटर थे। वह अपनी पत्नी सोमवती के साथ गांव स्थित आवास पर रहते थे। बड़ा पुत्र संदीप कुमार सिंह (गांव का कोटेदार) हरदोई के मोहल्ला आजाद नगर में और छोटा पुत्र मानवेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। मंगलवार सुबह गांव में टहलने के बाद अमर पाल सिंह घर पहुंचे। घर के बाहर दरवाजे पर झाड़ू लगाई और फिर अंदर चले गए। अंदर जाकर उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घर में ही मौजूद सोमवती दौड़कर आई। अमर पाल को लहूलुहान देखकर चीखना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अमर पाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां पहुंचाया, जहां से उन्हें डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने अमर पाल को मृत घोषित कर दिया।  घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 बेनीगंज के कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अमर पाल बीमारी से परेशान थे। इसके कारण उन्होंने खुदकुशी कर ली। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। फील्ड यूनिट की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर आवश्यक नमूने भरे हैं। लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में सभी अंग खराब होने की बात सामने आई थी 
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों की मानें तो अमर पाल सिंह पिछले आठ साल से डायबिटीज से पीड़ित थे। लगभग एक सप्ताह पूर्व उन्होंने अपना होल बॉडी चेकअप कराया था। ग्रामीणों के अनुसार इस रिपोर्ट में अमर पाल सिंह के लीवर, किडनी समेत महत्वपूर्ण अंग खराब होने की बात सामने आई थी। इसको लेकर ही पिछले एक सप्ताह से अमर पाल सिंह अवसाद में थे। इस कारण उन्होंने दुनिया का संग भी छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें