फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को खेत में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Mon, 17 Jul 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
child rape
विज्ञापन
भरावन। खेत पर मवेशी बांधने गई किशोरी को युवक ने गन्ने के खेत में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। दो घंटे किशोरी के घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश करते हुए गन्ने के खेत के पास पहुंच गए। किशोरी गन्ने के खेत में पड़ी मिली। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को सागरगढ़ी गांव निवासी दुलारे के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने किशोरी का सोमवार को मेडिकल कराया।
विज्ञापन


अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (12) गुरुवार दोपहर खेत पर मवेशी बांधने गई थी । उसी दौरान सागरगढ़ी गांव निवासी दुलारे  वहां बैठा था। उसने किशोरी को बहला फुसलाकर अपने पास बुलाया। उसे खेत में जंगली जानवर दिखाने की बात कहकर गन्ने के खेत के अंदर ले गया। किशोरी का उसने गमछे से मुंह बंद कर दिया। जिससे वह चिल्ला नहीं पाई। आरोपी ने किशोरी को करीब एक घंटे खेत में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके  से फरार हो गया। बेटी को घर से गए दो घंटे गुजर जाने पर मां को चिंता हुई। किशोरी की मां और भाई उसकी तलाश करते गन्ने के खेत के  पास पहुंचे । गन्ने के अंदर दोनों को किसी के रोने की आवाज सुनाई दी। जिस पर किशोरी की मां गन्ने के खेत में गई। उसने किशोरी को खून से लतपथ पड़ा देखा। पीड़िता की मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पीड़िता ने रोते हुए घटना की जानकारी मां को दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दुलारे के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रविवार को किशोरी का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में भी किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। एसओ दीनानाथ मिश्रा ने बताया आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें