फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने की खुदकुशी

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव निवासी महिला का शव मंगलवार दोपहर घर में फांसी पर लटकता मिला। मृतका के पिता ने दहेज हत्या की आशंका जताई है। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हरौली निवासी मंजू (36) का पति दिनेश मिश्र मंगलवार दोपहर खेत से घर पहुंचा। उसने बताया कि बेटी दिव्यांशी बाहर खेल रही थी। वह अंदर गया तो पत्नी मंजू का शव फंदे पर लटकता देखकर उसके होश उड़ गए। उसका कहना है कि घटना के समय मंजू घर पर अकेली थी। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मंजू के पिता घनश्याम निवासी ग्राम कटरी छोछपुर थाना अरवल परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मंजू की शादी 15 साल पहले दिनेश के साथ की थी, उसकी एक बेटी भी है। सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ व एसओ ज्ञानेंद्र सिंह मौैके पर पहुंचे और जांच की। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें